Saturday, 30 August 2025

काफी कमाल के व्यक्ति हो

जब तक जीवन में कुछ पा नहीं लेते
ताने और गाली दोनों को अपना लेते हो

हर ताने का जवाब नहीं देना आता तुमको
मुस्कान की छाया में सबकुछ छुपा लेते हो

दूसरों को देख कर कभी सीख लेते हो चलना
और कभी कोई पहाड़ अपने आप ही उठा लेते हो

सच! काफी कमाल के व्यक्ति हो

कभी तेज धूप तुमको तपा भी नहीं पाती
और कभी छाया को भी अंधकार कह कर,
लंबी तान को सो जाते हो

अक्सर शाम को आलस्य और परिश्रम का मिश्रण,
अपनी भावना में डाल कर पी जाते हो
वाकई बड़े कमाल के व्यक्ति हो

सत्य सिर्फ जिताता या हराता नहीं हैं, ये डराता भी हैं 
जब दो सत्य आपस में टकरा जाते हैं
दूसरे वाले सच को भी थोड़ा सा अपना लेते हो
हम्म, इस
मुस्कान की आभा में तुम
काफी कुछ छुपा लेते हो

जीवन से रिश्ता कभी नहीं टूटा तुम्हारा
जबकि इसने तुम्हें जीतने से ज्यादा हराया हैं
जिस आईने को देखने से घबराता हैं औरों का दिल
उसी में अपना प्रतिबिंब देख कर,
अपनी कंघी से मांग बना लेते हो

वाकई काफी कमाल के व्यक्ति हो

सेल्फ़ी खींचने वाली सेल्फिश दुनिया
तुम्हें आगे बढ़ता देख नहीं पाती
जब कभी जीवन में कुछ पा लेते हो
कुछ लोगों को अनचाहे ही जला देते हो
तब छोड़ देते हैं लोग तुम्हारी ही महफ़िल में तुमको अकेला
बस किसी दर्द में डूबे को अपना दोस्त बना लेते हो

तुम बिना किसी को पीछे छोड़े
आगे बढ़ते ही जाते हो

तुम सह लेने का गुण जानते हो
अपने आप में काफी कमाल व्यक्ति हो

Tuesday, 19 August 2025

नहीं

 

नहीं, नज़र कभी न मिली हमारी,
मगर मैंने देखा है,
तुम्हें यह देखते हुए—
कि क्या मैं भी तुम्हें देख रहा हूँ?

 

कोई बात न की तुमने,
मगर मैंने सुना है,
तुम्हें चुपचाप सुनते हुए—
कि क्या मैं तुम्हें कुछ सुनाना चाहता हूँ?

 

मेरा ना होना शायद तुमने न महसूस किया,
मगर मैंने महसूस किया है,

तुम्हें महसूस करते हुए—
कि क्या मुझे तुम्हारे होने का एहसास है?

 

मुझे नहीं मालूम,
मेरे बारे में तुमने कभी सोचा है?
मगर मैंने सोचा हैं, तुम्हें ये सोचते हुए—
कि क्या तुम मेरे सोचे जाने के बारे में सोच रही हो?

 

नहीं, अब तक आवाज़ नहीं लगाई तुमने,
पर पूरी खामोशी में
मैंने तुम्हें रियाज़ करते पाया है,
एक दिन मेरा नाम पुकारने का।

काफी कमाल के व्यक्ति हो

जब तक जीवन में कुछ पा नहीं लेते ताने और गाली दोनों को अपना लेते हो हर ताने का जवाब नहीं देना आता तुमको मुस्कान की छाया में सबकुछ छुपा लेत...